हरिद्वार, 19 अप्रैल 2026
राज्य मंत्री सुनील सैनी ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के उत्तराखंड आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।

राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग समाज के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर पिछड़ा वर्ग से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुनील सैनी ने यह भी बताया कि साध्वी निरंजन ज्योति भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं और मार्च 2026 में उन्हें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिससे देशभर के पिछड़ा वर्ग समाज में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “किताब के काले अक्षर में ही कल का उजाला छुपा होता है,” और सभी से शिक्षित होकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!