रानीपुर, 17 मई 2026।
हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 मई 2026 को ग्राम पूरणपुर साल्हापुर निवासी एक व्यक्ति ने हरिद्वार पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ राहुल नामक युवक ने दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली रानीपुर में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार सुरागरसी और पतारसी के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी राहुल पुत्र अमरजीत निवासी दाबकी कला, लक्सर को 16 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्यवाही में पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उप निरीक्षक प्रियंका, कांस्टेबल विवेक गुसाईं शामिल रहे। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।