देहरादून, 17 मई 2026।
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 11 पुलिस उपाधीक्षकों (CO) को विभिन्न जिलों, वाहिनियों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार 31वीं पीएसी रुद्रपुर में तैनात तपेश कुमार चंद को पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। देहरादून में तैनात नीरज सेमवाल का तबादला उधमसिंहनगर किया गया है। नैनीताल में तैनात सुमित पांडे को हरिद्वार भेजा गया है, जबकि पीटीसी नरेंद्रनगर में तैनात अस्मिता ममगाईं को पौड़ी गढ़वाल में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सीआईडी सेक्टर देहरादून में तैनात ओशिन जोशी को हरिद्वार भेजा गया है। चंपावत में तैनात विमल प्रसाद अब नैनीताल में सेवाएं देंगे। उधमसिंहनगर में तैनात विमल रावत को 31वीं पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है।

हरिद्वार में तैनात नताशा सिंह को सीआईडी सेक्टर देहरादून, पौड़ी गढ़वाल में तैनात निहारिका सेमवाल को चंपावत तथा पौड़ी में कार्यरत तुषार बोहरा को देहरादून स्थानांतरित किया गया है। वहीं पीटीसी नरेंद्रनगर में तैनात अखलेश कुमार को उधमसिंहनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी लाने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया गया है।

शिविर के दौरान ताड़ासन, सूक्ष्म क्रियाएं, नौकासन, लुढ़कन, सरपासन सहित विभिन्न योग आसनों का सामूहिक अभ्यास कराया गया। योग शिक्षक जय ध्यानी, अर्चना, सुशीला, प्रीति, पूजा, मीरा थपलियाल, सुनीता, मीरा रावत सहित अन्य साधकों की सक्रिय सहभागिता रही। सुबह 7:30 बजे ध्यान, वैदिक प्रार्थना और शांति पाठ के साथ योगाभ्यास का समापन हुआ।

आयोजकों ने बताया कि पांच दिवसीय इस शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को बिना दवाओं के योग, प्राणायाम और संतुलित दिनचर्या के माध्यम से वजन नियंत्रण और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करना है।

योग सत्र के समापन के बाद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने मुख्य विकास अधिकारी को सामुदायिक केंद्र का भ्रमण कराया। उन्होंने बताया कि केंद्र में 7 जनवरी 2025 से लगातार निशुल्क योग केंद्र संचालित किया जा रहा है। इस दौरान केंद्र के विकास और सौंदर्यीकरण से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों से भी अवगत कराया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने समस्याओं के समाधान, वृक्षारोपण और अन्य विकास कार्यों के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!