डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर 24 घंटे चल रहा निर्माण कार्य, एक दिन में 353.8 मीटर सड़क पुनर्निर्माण पूरा

हरिद्वार, 09 मई 2026।

चारधाम यात्रा को देखते हुए हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्यों के चलते खोदी गई सड़कों की मरम्मत का काम तेज गति से किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर संबंधित विभाग और ठेकेदार दिन-रात निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं, ताकि स्थानीय जनता, व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सीवरेज कार्यों के कारण खोदी गई सभी सड़कों का मरम्मत कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। उनके निर्देशों के अनुपालन में निर्माण कार्य त्वरित गति से जारी है।

परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के पैकेज-01 और पैकेज-02 के अंतर्गत सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 08 मई को पैकेज-01 के तहत राणा कॉलोनी टाइल रोड 32 मीटर, इंटर कॉलेज रोड सीसी रोड 102 मीटर, बिरला फार्म सीसी रोड 23.8 मीटर तथा भारत माता मंदिर रोड सीसी रोड वाया पीडब्ल्यूडी 45 मीटर सहित कुल 202.8 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया।

वहीं पैकेज-02 के अंतर्गत द्वारिका विहार पावर ब्लॉक 19 मीटर, गणपति धाम फेज-3 पावर ब्लॉक 33 मीटर, गणपति धाम फेज-3 सीसी रोड 8 मीटर, गुप्ता कॉलोनी सीसी रोड 41 मीटर तथा मोहन इंक्लेव सीसी रोड 50 मीटर सहित कुल 151 मीटर कार्य पूर्ण किया गया।

अधिकारियों के अनुसार सड़क पुनर्निर्माण का कार्य लगातार दिन-रात किया जा रहा है, जिससे जल्द ही आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!