टांडा जंगल में हल्द्वानी जा रही स्कूटी और रुद्रपुर आ रही स्कार्पियो कार की आमने-सामने की टककर हो गई इससे स्कूटी सवार तीन युवकों को मौत हो गई

जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटर्म को भेज दिया है

पुलिस के अनुसार, जसपुर निवासी 20 वर्षीय अनिकेत और हरिद्वार निवासी 22 वर्षीय रोहन सिडकुल की अशोका लीलैंड कंपनी में काम करते है शनिवार शाम को दोनों ही स्कूटी से अपने रामपुर यूपी निवासी साथी 24 वर्षीय आकाश के साथ विवाह समारोह में हल्द्वानी गए हुए थे

रात को तीनो वापस स्कूटी से वापस रुद्रपुर पहुंच गए इस दौरान उनमे से एक का मोबाइल हल्द्वानी में ही छूट गया था जिस पर तीनों ही स्कूटी से रात 12 बजे के आसपास वापस मोबाइल लेने हल्द्वानी को जाने लगे

बताया जा रहा है की जब वह संजय नगर से दो किलोमीटर हल्द्वानी की और टांडा जंगल में पहुंचे तो सामने से आ रही स्कार्पियो से उनकी स्कूटी टकरा गई जिससे स्कूटी सवार अनिकेत, रोहन और आकाश तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि स्कार्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसके एयर बैग खुल गए

यह देख वहां से गुजर रहे लोगो ने मामले की सुचना पुलिस को दी सुचना पर पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!