हरिद्वार। 27 अप्रैल
राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने राज्य मंत्री स्तर पर अपने एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर परिवार सहित माता सुरेश्वरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का आभार व्यक्त किया।

सुनील सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनकी कार्यशैली पारदर्शी, जनहितकारी और परिणाममुखी रही है, जिससे प्रदेश में सुशासन और विकास को नई गति मिली है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति सदैव गरीब, पिछड़े और जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित रही है, जिसका लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच रहा है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पिछड़े वर्गों के उत्थान, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी।

सुनील सैनी ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी वे जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड एक सशक्त और समृद्ध राज्य के रूप में उभर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!