हरिद्वार।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने 2024 के चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी का विस्तार करते हुए सपा प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर डा. राजेंद्र पाराशर, प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरि, ग्रामीण जिलाध्यक्ष हरिद्वार साजिद अंसारी, व सपा महानगर अध्यक्ष हरिद्वार पद पर लव दत्ता को मनोनित किया गया है। समाजवादी पार्टी कार्यालय ललतारो पुल पर नवनियुक्त पदाधिकारियों के पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने  जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदशेखर यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है और अब सपा की नीतियों से प्रभावित होकर 2२४के चुनाव में विकल्प रूप में देख रही है। सपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कपिल शर्मा जोनसारी, जाफरी प्रधान, अभिलेख शर्मा, अजय अग्रवाल, मांगेराम शर्मा प्रधान, राहुल गिरि, पंकज वर्मा, सोमपाल, ठाकुर सुभाष सिंह, रिंकू शर्मा, मनीष पंत, सूरज शर्मा, सोमनाथ, मंगल सिंह आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया और ढोल की थाप पर नाचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *