उत्तराखंड में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के तहत पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच हवाई सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है आज 26 मार्च को इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा करीब सात महीनो से बंद पड़ी इस हवाई सेवा के दोबारा शुरू होने से कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह करीब 11:30 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे यह सेवा उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी स्कीम के तहत संचालित की जा रही है जिसका उद्देश्य राज्य के दूरस्थ इलाको को हवाई नेटवर्क से जोड़ना है
इस रूट पर उड़ान सेवा का संचालन एलायंस एयरक्राफ्ट द्वारा किया जाएगा जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर 42 सीटों वाला विमान संचालित होगा जिससे यात्रियों को पर्यापत सीटें उपलब्ध हो सकेंगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी
हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी इससे पिथौरागढ़ जैसे सीमांत जिले के लोगो को देहरादून और अन्य बड़े शहरों तक पहुंचने में लगने वाले समय में काफी कमी आएगी लंबे समय से इस सेवा के पुनः संचालन की मांग की जा रही थी जिसे अब पूरा किया जा रहा है