कोलकाता के फोर्ट विलियम स्थित ईस्टर्न कमांड की आर्मी ऑर्डनेंस कोर में तैनात कर्नल हिमांशु बाली को सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन पर कानपुर की निजी कंपनी मेसर्स ईस्टर्न ग्लोबल लिमिटेड को सेना का टेंडर दिलाने के बदले 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में कंपनी संचालक अक्षत अग्रवाल, उसके पिता मयंक अग्रवाल, सहयोगी आशुतोष शुक्ला और नरेश पाल को भी आरोपी बनाया गया है। जांच एजेंसी के मुताबिक 22 अप्रैल को अक्षत अग्रवाल और कर्नल बाली के बीच कोलकाता में मुलाकात हुई थी, जिसके बाद 24 अप्रैल को संबंधित कंपनी को टेंडर आवंटित कर दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि रिश्वत की रकम हवाला नेटवर्क के जरिए दिल्ली पहुंचाई जानी थी। सीबीआई ने समय रहते कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!