कॉर्पोरेट जीएम सौरभ छाबड़ा का स्वागत, उत्कृष्ट कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर किया सम्मानित

हरिद्वार, 16 सितम्बर ।
आमंत्रा रिजॉर्ट श्यामपुर में आगामी 25 सितम्बर को आयोजित होने वाले Quarterly Townhall कार्यक्रम को लेकर होटल प्रबंधन एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली से पधारे कॉर्पोरेट जीएम Mr. सौरभ छाबड़ा का जीएम राहुल ठाकुर द्वारा बुके भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सौरभ छाबड़ा जी ने रिजॉर्ट के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को उनके समर्पण, मेहनत और बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के साथ-साथ टीम भावना और बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

होटल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि आमंत्रा रिजॉर्ट अपने कर्मचारियों को एक परिवार की तरह साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखता है। प्रत्येक तीसरे महीने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है, ताकि कर्मचारियों में मेहनत, जिम्मेदारी और बेहतर प्रदर्शन की भावना को लगातार प्रोत्साहन मिले।

इसके साथ ही कर्मचारियों को सक्रिय और टीम के साथ जोड़कर रखने के उद्देश्य से एक्टिविटी, होटल मैनेजमेंट से संबंधित सामान्य ज्ञान (General Knowledge) एवं विभिन्न मनोरंजक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों की कार्यक्षमता के साथ-साथ आपसी समन्वय और टीमवर्क को भी मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान होटल की विभिन्न टीमों के सदस्य मौजूद रहे। मौके पर HR सोनम, बलवीर – BS Power, एग्जीक्यूटिव स्टाफ बलवंत सिंह नेगी, शेफ अमर, रोहित – Purchase सहित आमंत्रा रिजॉर्ट का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

प्रबंधन ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और योगदान किसी भी संस्थान की सफलता की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसी सोच के साथ समय-समय पर कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया जाता है और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाता है।

Quarterly Townhall के माध्यम से आमंत्रा रिजॉर्ट श्यामपुर में कर्मचारियों, प्रबंधन और कॉर्पोरेट टीम के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करने की दिशा में भी सकारात्मक पहल देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!