18 अगस्त 2026।

पिरान कलियर मेला क्षेत्र में मंगलवार रात्रि दुकानों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।फायर स्टेशन रुड़की को सूचना प्राप्त हुई कि पिरान कलियर मेला क्षेत्र में स्थित कुछ दुकानों में आग लग गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए मेला क्षेत्र में पहले से व्यवस्थापित तीन फायर यूनिटों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।मौके पर पहुंचते ही फायर कर्मियों ने बिना समय गंवाए आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

आग की स्थिति को देखते हुए मंगलौर से भी दमकल वाहन को घटनास्थल पर बुलाया गया, जिससे आग को फैलने से रोकने और उसे पूरी तरह नियंत्रित करने में मदद मिली।

फायर कर्मियों की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। फायर यूनिटों ने लगातार प्रयास करते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझाया और आसपास की दुकानों तथा मेला क्षेत्र के अन्य हिस्सों तक आग फैलने से रोक दिया।राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है।फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!