हरिद्वार, 18 अगस्त 2026।
तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सिडकुल अजय शाह ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल रजवाड़ा के पास, सिडकुल से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान संदीप पुत्र मांगेराम, निवासी पाल मार्केट कॉलोनी, सिडकुल, हरिद्वार के रूप में हुई।
पुलिस ने बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना सिडकुल में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ के साथ ही नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
बरामदगी
5.33 ग्राम अवैध स्मैक
गिरफ्तार आरोपी
संदीप पुत्र मांगेराम, निवासी पाल मार्केट कॉलोनी, सिडकुल, हरिद्वार।
पुलिस टीम
अजय शाह, थानाध्यक्ष सिडकुल
उपनिरीक्षक अनिल सैनी
कांस्टेबल कुलदीप कलियर मेला क्षेत्र में मंगलवार रात्रि दुकानों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।