हरिद्वार से इटावा तक पैदल यात्रा का संकल्प…
हरिद्वार में सपा कार्यालय पर हुआ सुमन देवी का स्वागत और सम्मान, गंगाजल लेकर इटावा पहुंचेंगी महिला कांवड़ यात्री

हरिद्वार, 9 अगस्त।
कांवड़ मेला 2026 में आस्था, श्रद्धा और संकल्प की अनोखी तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में इटावा की रहने वाली महिला कांवड़ यात्री सुमन देवी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर हरिद्वार से इटावा तक पैदल कांवड़ ले जाने का संकल्प लिया है।

सुमन देवी हरिद्वार पहुंचीं, जहां समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान सपा नेताओं ने उनके संकल्प की सराहना करते हुए उनकी यात्रा की सफलता और सुरक्षित वापसी की कामना की।

महिला कांवड़ यात्री सुमन देवी का कहना है कि वह हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल इटावा जाएंगी और इसी संकल्प के साथ अपनी कांवड़ यात्रा पूरी करेंगी। उन्होंने अपनी यात्रा को आस्था और श्रद्धा से जुड़ा संकल्प बताया।

सपा नेताओं ने बताया आस्था और संकल्प का प्रतीक
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि यह पार्टी परिवार के लिए खुशी और गर्व की बात है कि सुमन देवी ने अखिलेश यादव की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर हरिद्वार से इटावा तक पैदल कांवड़ ले जाने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि सुमन देवी की यह यात्रा उनकी आस्था, श्रद्धा और संकल्प शक्ति को दर्शाती है। सपा परिवार की ओर से उनका स्वागत और सम्मान किया गया है। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की कि सुमन देवी की कांवड़ यात्रा सफल हो और अखिलेश यादव को दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद सपा नेताओं ने भी महिला कांवड़ यात्री के इस संकल्प की सराहना की और उनकी यात्रा के सकुशल संपन्न होने की कामना की।

इस मौके पर सुमन देवी, इटावा सपा समर्थक, डॉ. नसीर अहमद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सपा, सत्यनारायण सचान, राष्ट्रीय सचिव सपा और महंत शुभम गिरी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सपा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!