देश, 07 जून 2026।
देशभर के आम उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून से पूरे देश में लागू हो गई हैं। पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं।
नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। तेल कंपनियों का कहना है कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती कीमतें, कच्चे तेल के दामों में उछाल और पश्चिम एशिया में जारी तनाव इस बढ़ोतरी के प्रमुख कारण हैं।
प्रमुख शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर के नए दाम
दिल्ली – ₹942
मुंबई – ₹941.50
कोलकाता – ₹968
चेन्नई – ₹957.50
लखनऊ – ₹979.50
हैदराबाद – ₹994
बेंगलुरु – ₹915.50
जयपुर – ₹945.50
चंडीगढ़ – ₹951.50
नोएडा – ₹939.50
पटना – ₹1031.५०
विशेषज्ञों के अनुसार यदि कोई परिवार हर महीने एक सिलेंडर का उपयोग करता है, तो उसे सालाना करीब 348 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ सकते हैं। बढ़ती महंगाई के बीच यह अतिरिक्त बोझ मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के घरेलू बजट को और प्रभावित कर सकता है।
गौरतलब है कि इससे पहले मार्च महीने में भी LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं हाल के दिनों में पेट्रोल, डीजल और CNG के दामों में भी इजाफा देखने को मिला है, जिससे आम आदमी की जेब पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।