भगवानपुर, 19 मई।
हरिद्वार क्षेत्र के फायर स्टेशन भगवानपुर को मंगलवार दोपहर 3:53 बजे MDT के माध्यम से सूचना मिली कि लकेश्वरी स्थित मेसर्स डायमंड टफ ग्लास फैक्ट्री में आग लग गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी फायर स्टेशन भगवानपुर के निर्देशन में फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि फैक्ट्री के फोम इंसुलेटेड टीन शेड की छत में आग लगी हुई थी। फायर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पंपिंग के माध्यम से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

अग्निशमन कार्य पूरा करने के बाद फायर सर्विस यूनिट वापस फायर स्टेशन लौट गई।

घटनास्थल पर मौजूद फायर कर्मी आई/सी सत्यपाल सिंह, एलएफएम रणवीर सिंह, चालक दीपक चौहान,फायरमैन सुंदर तोमर,फायरमैन रणवीर बोनियाल,फायरमैन अजय रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!