हरिद्वार,19 मई 2026
जनपद हरिद्वार में तैनात DySP नताशा सिंह के सीआईडी देहरादून स्थानांतरण होने पर कल सोमवार दिनांक 18 मई पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने DySP नताशा सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

समारोह में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने नताशा सिंह के उत्कृष्ट कार्यकाल, अनुशासित कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में टीम भावना, संवेदनशील पुलिसिंग और प्रभावी नेतृत्व का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि विभाग में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। समारोह में मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!