हरिद्वार,19 मई 2026
हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर गोवंश के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वीडियो में युवक द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं।
मामले का संज्ञान लेते हुए ज्वालापुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपने द्वारा बोले गए शब्दों पर माफी मांगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान जीशान पुत्र अब्दुल करीम निवासी मोहल्ला घोसियान, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई है।
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से सोशल मीडिया पर मर्यादित और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार करने की अपील की है, ताकि किसी भी समुदाय या वर्ग की भावनाएं आहत न हों।