हरिद्वार, 18 मई 2026।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र सोमवार को अपने आवास से रोशनाबाद स्थित जिला कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में साइकिल चलाकर पहुंचे। उन्होंने इस पहल के जरिए ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन से भी दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने की अपील की।

सीडीओ डॉ. मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा समय-समय पर किए गए ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान से प्रेरित होकर उन्होंने यह पहल की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को देखते हुए सभी नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि जिनका आवास कार्यालय के निकट है, वे साइकिल या पैदल कार्यालय आने का प्रयास करें। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

सीडीओ ने कहा कि इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है और लोग इससे प्रेरित होकर स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए आगे आते हैं। उन्होंने जनपदवासियों से भी छोटे-छोटे कार्यों के लिए वाहनों का कम उपयोग करने तथा पैदल और साइकिल को प्राथमिकता देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!