रानीपुर, 17 मई 2026।
हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने “ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे में वाहन चला रहे एक स्कूटी चालक को पकड़कर वाहन सीज कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में 16 मई 2026 की रात रैश ड्राइविंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान विष्णुलोक कॉलोनी के पास पुलिस टीम ने स्कूटी एक्टिवा नंबर UK08 AZ 3518 को रोका।

जांच में चालक विरेन्द्र कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी सेक्टर-5 लेबर कॉलोनी, रानीपुर हरिद्वार को नशे की हालत में वाहन चलाते पाया गया। पुलिस ने चालक का मेडिकल कराने के बाद उसके खिलाफ धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी को सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सोनिया, कांस्टेबल नरेंद्र राणा,कांस्टेबल अमित राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!