बदरीनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियो को अब यात्रा मार्ग पर ही आध्यात्म और प्रकृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा वन विभाग बदरीनाथ धाम के आस्था पथ पर रुद्राक्ष वन विकसित करने की तैयारी में जुट गया है अलकनंदा वन प्रभाग की और से इसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है
योजना के तहत अलग-अलग स्थानों पर करीब 50 हेक्टेयर भूमि चिहित कर रुद्राक्ष के पौधों को रोपा जाएगा इसी के साथ ही बदरीनाथ हाईवे और आसपास के धार्मिक स्थलों के मार्गों पर धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले पौधों को भी रोपित किया जाएगा ताकि तीर्थयात्रियों को पूरे यात्रा मार्ग में आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव मिले इसके तहत पीपल, बरगद, भोजपत्र, बेलपत्री, आम, देवदार, सुराई और पदम जैसे पौधे रोपे जाएंगे
वन सरंक्षक आकाश वर्मा ने बताया की बदरीनाथ धाम के आस्था पथ को धार्मिक और पर्यावरणीय द्रष्टि से विशेष स्वरूप देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है योजना के धरातल पर उतरने के बाद बदरीनाथ यात्रा मार्ग श्रद्धालुओ के लिए आस्था, प्रकृति और संस्कृति का अनोखा केंद्र बन सकेगा