हरिद्वार, 8 मई ।
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा कल गुरूवार देवपुरा चौक पर चंपावत में नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में देरी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज प्रदेश की बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला अपराधों में सत्ता पक्ष के नेताओं की संलिप्तता बेहद चिंताजनक है।

पूर्व विधायक रामयश सिंह और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में महिला अपराध के मामलों में पहले स्थान पर पहुंच गया है, जो देवभूमि के माथे पर कलंक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।
वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और महेश प्रताप राणा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है, जो बेहद शर्मनाक है।

जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज तक वीआईपी की गिरफ्तारी न होना सरकार की विफलता को दर्शाता है। वहीं चंपावत की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है।
पार्षद हिमांशु गुप्ता और सोहित सेठी ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, जिससे आमजन में भारी आक्रोश है।
ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और रचना शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और ब्लॉक अध्यक्ष शिवालिक नगर मोहन सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार को महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर जवाब देना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में पुनीत कुमार, अंजू द्विवेदी, नलिनी दीक्षित, एडवोकेट विवेक जागरिया, राहुल चौधरी, हिमांशु राजपूत, विजय प्रजापति, अरुण राघव, मार्कण्डेय सिंह, धनीराम शर्मा, शिवा राजपूत, सीपी सिंह, बीएस तेजियान, सतेंद्र वर्मा, अखिल त्यागी, मंजू गोस्वामी, ऋषभ वशिष्ठ, सरदार रमणीक सिंह, आशीष पंवार, जेएस तोमर, गोविंद पाण्डेय, भारत कुमार, नंदन कुमार, अरुण चौहान, जासिद अंसारी, ओम मलिक, करन सिंह राणा, हरीश सिंघल, जगदीप असवाल, शुभम जागरिया, अरविंद कुमार, सुभद्रा अग्रवाल, रितेश पांडेय, मोहित अरियाल, रमन शर्मा, आशु भारद्वाज, अभिषेक मिश्रा, अंकित चौधरी, शुभम जोशी और आशीष प्रधान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!