अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, कार के उड़े परखच्चे

अल्मोड़ा, 07 मई 2026 |
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण क्षेत्र में रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। काफी मशक्कत के बाद शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि कार रानीखेत की ओर जा रही थी, तभी अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!