MH7 न्यूज़चैनल व आमजन उत्तराखंड टिहरी शासन व प्रसाशन की प्रशंसा धन्यवाद करती है, घटना की सुचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही कर जबलपुर जैसा बड़ा हादसा उत्तराखंड में होने से टल गया…
टिहरी झील, 3 मई ।
टिहरी झील में शनिवार देर शाम तेज आंधी-तूफान के चलते डोबरा-चाटी क्षेत्र के पास बने फ्लोटिंग हटमेंट अचानक क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के वक्त वहां मौजूद 22 पर्यटक झील के बीच फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फाॅर्स (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सभी 22 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला और बोट के जरिए, कोटी कॉलोनी पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि सभी पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित हैं।
बताया जा रहा है कि तेज हवाओं और तूफान के कारण फ्लोटिंग हटमेंट का एक हिस्सा टूटकर बह गया था। इससे पहले भी साल 2019 में जलस्तर और हवा के दबाव के कारण इसी तरह की घटना हो चुकी है।
घटना को गंभीरता से लेते हुए शासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए अधिकारियों से सुझाव भी मांगे गए हैं।