हरिद्वार , 28 अप्रैल।
हरिद्वार के क्षेत्र शिवालिक नगर में स्थित कृपाल कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम में 99 प्रतिशत सफलता प्राप्त कर क्षेत्र में गौरव बढ़ाया ह। जिसमे छात्रा ख़ुशी रावत, हेमा व डॉली सर्वोच्च अंकों से उत्तीर्ण हुए।
विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार परिणाम हासिल किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया। स्कूल प्रशासन ने बताया कि छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हुई है।
विद्यालय में इस अवसर पर खुशी का माहौल रहा। सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। क्षेत्रवासियों ने भी विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता बताया।