कोतवाली नगर हरिद्वार , 28 अप्रैल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंचपुरी टैम्पू स्टैंड, झुग्गी-झोपड़ी रोडीबेलवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अखिलेश कुमार ( उम्र 35 वर्ष) पुत्र राम अवध, निवासी ग्राम दानू कुंड्यां, थाना दुधाधारा, जिला बस्ती (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रैन बसेरा, अलकनंदा घाट, रोडीबेलवाला, हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1150 रुपये नगद, एक पेन, एक सट्टा पर्ची और एक गत्ते का टुकड़ा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई में अ0उ0नि0 संदीप वर्मा, कांस्टेबल संदीप नेगी और कांस्टेबल राकेश की टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!