हरिद्वार , 28 अप्रैल।
हरिद्वार के क्षेत्र थाना सिडकुल पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र की तामील करते हुए एक महिला वारंटी को उसके निवास स्थान रोशनाबाद से हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। संबंधित वाद संख्या 297/2025 में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 452, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला को आज ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान, हेड कांस्टेबल कुलदीप तथा महिला होमगार्ड पूजा रावत की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।