हरिद्वार , 27 अप्रैल।
हरिद्वार के कनखल कोतवाली क्षेत्र में हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के सामने सोमवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते फायर टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर और बैकअप यूनिट मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक दिया।
एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि कार चालक राजेश, निवासी नई बस्ती भीमगोड़ा, ने सूचना दी थी कि चलते समय कार के इंजन में तेज स्पार्किंग हुई, जिसके बाद अचानक आग भड़क उठी।
इस हादसे में कार के इंजन को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।