हरिद्वार, 27 अप्रैल 2026।
पंजाब नैशनल बैंक के मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर, हरिद्वार और रुड़की में एक दिवसीय एमएसएमई मेले (पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पीएनबी प्रधान कार्यालय से आए महाप्रबंधक कौशिक चटोपाध्याय ने विधिवत रूप से किया।

अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के ऋण महामेले देशभर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।

मेले में पीएनबी की विभिन्न एमएसएमई योजनाओं जैसे एमएसएमई प्राइम प्लस, जीएसटी एक्सप्रेस, पीएनबी ग्रोथ प्लस आदि की जानकारी इच्छुक ग्राहकों को दी गई। साथ ही आकर्षक ब्याज दरों और अनुकूलित वित्तीय समाधानों के साथ ऋण आवेदनों पर त्वरित सुविधा भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान कुल 129 करोड़ रुपये की लीड जेनरेट हुई, जिसमें से लगभग 33.25 करोड़ रुपये के ऋणों के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। बड़ी संख्या में ग्राहकों और उद्यमियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसका लाभ उठाया।

इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक हरिद्वार मंडल के मंडल प्रमुख रंजन प्रकाश, उप मंडल प्रमुख अविनाश कुमार, एमसीसी प्रमुख अंकुर चौधरी, पीएलपी प्रमुख दैछिन पालमों सहित शाखाओं के प्रबंधक, अधिकारीगण एवं हरिद्वार के प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!