हरिद्वार, 27 अप्रैल।
हरिद्वार के क्षेत्र बहादराबाद थाना क्षेत्र के अतमलपुर बोंगला बाईपास के समीप खेत में खून से लथपथ एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान राजवीर निवासी धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
मृतक सिडकुल की कंपनी में काम करता था और डेंसो चौक के पास किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। शव पड़ा होने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की गयी है। पुलिस ने घटनास्थल से एक हथौड़ा, शराब की खाली बोतल और बीयर की कैन बरामद की है। मौके पर बरामद सामान को देखकर आशंका जतायी जा रही है कि रात में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या की गयी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनाम करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की जांच में जुट गयी है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों और लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को खंगाल रही है जिससे मृतक के साथ जुड़े लोगो की शिनाख्त के प्रयास करने में जुटी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!