नैनीताल शहर के कलेलट्रेट पार्किंग क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार के अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिवक्ता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

बताया जा रहा है की कार पार्किंग में खड़ी थी और गोली की आवाज पर लोगो ने देखा तो उस पर पड़ी तब तक सिर पर गोली लग चुकी थी पार्किंग संचालक ने इसकी सुचना अधिवक्ताओं व पुलिस को दी सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार के सीसे देखा तो अंदर अधिवक्ता का शव मिला

घटनास्थल से शव के हाथ में पिस्टल व कार के आगे डेसबोड में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमे लिखा है की वह अपनी बीमारी से बहुत परेशान है वह अब ज़िन्दगी की गाड़ी नहीं खींच पा रहा का सुसाइड नोट में लिखा है की कुमाऊं आयुक्त, डीएम, एसएसपी, उनकी पत्नी को संभाल ले ताकि वह गलत कदम नहीं उठाये हलाकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर सुसाइड नोट की सामग्री सार्वजानिक नहीं की है

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है

एसपी डॉ जगदीश चन्द्र ने बताया की सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है सुसाइड नोट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!