हरिद्वार । 25 अप्रैल 2026
हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर राहगीरों को परेशान कर रहे दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।
दिनांक 24 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र में सड़क पर हो-हल्ला और हुड़दंगबाजी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए और लगातार शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे।
स्थिति को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया। दोनों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान सौरभ कुमार पुत्र सुभाष निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश (हाल निवासी टीन मार्केट, रावली महदूद, थाना सिडकुल) तथा चिंटू सिंह पुत्र चेतराम सिंह निवासी फजलपुर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश (हाल हरिद्वार) के रूप में हुई है।