हरिद्वार , 24 अप्रैल।
हरिद्वार के कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर स्थित एक घर पर छापेमारी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने मौके से 300 किलो गौमांस और अवैध पशु कटान के उपकरण बरामद किए।
यह कार्रवाई उत्तराखण्ड गौवंश स्क्वाड, गढ़वाल परिक्षेत्र और कोतवाली रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 24 अप्रैल 2026 की सुबह मुखबिर की सूचना पर की। पुलिस के अनुसार मौके से एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकरम (उम्र 60 वर्ष) पुत्र स्व0 असगर ग्राम दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर, अजीम (उम्र 22 वर्ष) पुत्र अकरम ग्राम दादूपुर सलेमपुरथाना रानीपुर, आदिल (उम्र 50 वर्ष) पुत्र यासीन निवासी ग्राम दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर और नसरत (उम्र 27 वर्ष) पुत्र अख्तर निवासी ग्राम दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर के रूप में हुई है, जो दादूपुर सलेमपुर क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तराखण्ड “गौवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध पशु कटान और गौमांस तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।