हरिद्वार , 24 अप्रैल।
हरिद्वार के पिरान कलियर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद गांव की शांति व्यवस्था पर भारी पड़ गया।चुनावी रंजिश के चलते पहले भी यह गाँव की शांति व्यवस्था को भंग कर चुके हैं।

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस ने ग्राम महमूदपुर में कार्रवाई करते हुए 7 महिलाओं सहित कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल 2026 की रात शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जो बाद में विवाद में बदल गई। अगले 23 अप्रैल के दिन दोनों पक्षों के बीच फिर तनाव की स्थिति बनने पर कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया।

शांति व्यवस्था भंग करने और गांव का माहौल खराब करने के आरोप में 7 महिलाओं और 4 पुरुषों समेत कुल 11 लोगों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से चुनावी रंजिश भी चली आ रही है और पूर्व में भी इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपियों की पहचान चांद खां पुत्र नसीर (उम्र 52 वर्ष), महिला (उम्र 40 वर्ष), महिला (उम्र 25 वर्ष), शिफत पुत्र किफायत (उम्र 33 वर्ष), महिला (उम्र 29 वर्ष), महिला (उम्र 50 वर्ष), महिला (उम्र 19 वर्ष), महिला (उम्र 52 वर्ष), महिला (उम्र 25 वर्ष), तनवीर पुत्र माहिर (उम्र 34 वर्ष), दानिश पुत्र रौनक (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई।

गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत पुलिस ने साफ किया है कि जनपद में गुटबाजी, अशांति और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाये जायेगे , और यह आगे भी जारी रहेंगे।

कार्यवाही में पिरान कलियर पुलिस टीम के उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर, हे0कानि0 जमशेद अली, ⁠हे0कानि0 सोनू कुमार, ⁠कानि0 प्रकाश मनराल, ⁠कानि0 जितेन्द्र सिंह, ⁠म0कानि0 सरिता राणा, ⁠म0हो0गा0 सर्विष्ठा व म0हो0गा0 गीता गिरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!