जनपद हरिद्वार के कोतवाली पिरान कलियर क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे अभियान में 21 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने ग्राम तेल्लीवाला से विपिन कुमार नामक व्यक्ति को 438 ग्राम अवैध चरस के साथ दबोच लिया।
बरामद चरस की बाजार कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह आसपास के गांवों से चरस खरीदकर अधिक दामों पर ग्राहकों को बेचता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली कलियर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन कुमार (उम्र 32 वर्ष), पुत्र राजेंद्र, निवासी ग्राम तेल्लीवाला, थाना पिरान कलियर, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है।
कोतवाली पिरान कलियर पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।