हरिद्वार | 20 अप्रैल 2026
आज टिहरी विस्थापन कॉलोनी सेक्टर – 4 श्रीराम मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और उल्लास का भव्य संगम देखने को मिला। खाटूश्याम नरेश भगवान एवं भगवान शिव परिवार के श्रीविग्रहों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।



कार्यक्रम के मुख्य जजमान एवं मंदिर निर्माणकर्ता मोनू त्यागी जी के नेतृत्व में यह आयोजन रानीपुर विधायक आदेश चौहान के साथ सम्पन्न हुआ। उन्होंने समस्त टिहरी विस्थापित कॉलोनीवासियों के सहयोग से इस धार्मिक कार्य को सफल बनाया। आयोजन में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम ओर भी भव्य बन गया।


प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की विशेष व्यवस्था वार्ड 6 के सभासद चंदरभान जी की देखरेख में की गई, वहीं माताजी मुक्तिमणि रामनुजाये वेसनावदासी , साधना जी समेत अनेक लोगों के सहयोग से यह दुर्लभ और मंगलमय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के इस पुरे समारोह की अवधि 18 अप्रैल – २० अप्रैल तक रही , मंदिर में संध्या कालीन तक भजन कीर्तन का सूंदर दर्श्य देखने को मिला। साथ ही साथ नगरवासियो में हर्षोउल्लाश बना रहा।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे कॉलोनी के लिए गर्व और सौभाग्य का क्षण बताया तथा सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।