हरिद्वार | 20 अप्रैल 2026
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 19 अप्रैल 2026 को हरिद्वार स्थित अक्षय सिंही घाट पर सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. सपना श्री के नेतृत्व में माँ गंगा हवन एवं भव्य गंगा आरती का दिव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी ऋषेश्वरानंद जी एवं महंत शिवम महंत जी का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के इस आयोजन में हरिद्वार सहित प्रदेश, देश और विदेश से आए अनेक गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रवि बहादुर जी की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

विशेष अतिथि के रूप में TV9 भारतवर्ष के ब्रांड एंकर विपिन चौबे एवं घनश्याम उपाध्याय (घनश्याम उपाध्याय पॉडकास्ट) ने सहभागिता करते हुए कार्यक्रम की सराहना की और इसकी भव्यता में चार चांद लगाए।

इस दौरान प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के नव-निर्वाचन के उपलक्ष्य में विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के सफल संचालन में राधिका नागरथ एवं तरित श्रीकुंज ने अहम भूमिका निभाई। आयोजन में प्रेस क्लब के सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार, चिकित्सक और मीडिया जगत के कई प्रतिष्ठित लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसके बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके उपरांत डॉ. सपना श्री ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sapnashree.com⁠ का विधिवत शुभारंभ किया। इस वेबसाइट के माध्यम से उत्तराखंड सहित देशभर के मंदिरों में होने वाली धार्मिक पूजाओं की जानकारी, ज्योतिष परामर्श सेवाएं और वास्तु कंसल्टेशन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम का समापन माँ गंगा की दिव्य आरती के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आस्था के साथ सहभागिता करते हुए माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर डॉ. सपना श्री ने सभी संत-महात्माओं, अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक मूल्यों और आस्था के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!