उत्तराखण्ड में नैनीताल के नैनावन क्षेत्र स्थित किलबरी से लापता चल रहे उपनल कर्मी दयाल सिंह का शव किलबरी विश्राम ग्रह के समीप गधेरे से संदिग्ध हालत में मिल गया है। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी
मृतक दयाल सिंह किलबरी वन विश्राम ग्रह में चौकीदार के पद पर तैनात थे। 5 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान वह अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। विभागीय कर्मचारियों व उनके परिजनों ने किलबरी और आसपास के वन क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने मल्लीताल कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसी बीच किलबरी गेस्ट हाउस के समीप गधेरे में उनका शव मिल गया।
फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।