उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 25 साल की एक पोस्टग्रेजुएट मेडिकल छात्रा ने अपनी कार में आत्महत्या कर ली मृतक की पहचान तन्वी मोहन पिता डॉ ललित मोहन के रूप में हुई है जो की हरियाणा के अंबाला शहर की रहने वाली थी उसके परिवार वालों ने इस घटना के लिए उसके विभाग की होड़ को जिम्मेदार बताते हुए उन पर छात्रा का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने संबंधित विभाग की प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
तन्वी को बुधवार सुबह उसके पिता ने कारगी रोड पर खड़ी उसकी कार में बेहोशी की हालत में पाया था जिसके बाद वह तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था पुलिस के अनुसार जब पिता ने युवती को देखा तो उसके हाथ में एक कैनुला लगा हुआ था और कार के अंदर इंजेक्शन की कई शीशियां पड़ी हुई थी
उधर पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया की तन्वी के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर डॉ प्रियंका गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है उत्पीड़न के आरोपों की सच्चाई का पता लगाने के लिए विभाग के अन्य छात्रों और स्टाफ से भी पूछताछ की जा सकती हैं