हल्द्वानी से पहाड़ की और जा रही केमू बस खुपी के पास हादसे का शिकार हो गयी बताया जा रहा है की बस ने भवाली को जा रहे टैक्सी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की तभी दोनों वाहनों की टककर हो गयी टककर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई
हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फसे यात्रियों को बहार निकाला ग्रामीणों के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है इसके आलावा सात अन्य यात्री भी घायल हुए है
सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एव बचाव कार्य शुरू किया सभी घायलों को 112 सेवा के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया है जहां उनका उपचार चल रहा है ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम बोरा ने बताया की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है