हरिद्वार जनपद में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार गोवंश संरक्षण नियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का उल्लंघन करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

एसएसपी ने बताया कि प्रभारी गोवंश संरक्षण स्क्वाड को जनपद में गोवंश व पशु क्रूरता से जुड़े व्यक्तियों का पूरा डाटा एकत्र करने के निर्देश दिए गए थे। धारा 126 और 135 BNSS के तहत कार्यवाही की जा रही है। साथ ही साथ प्रकरण चिन्हित किये गए है : जनपद के 11 थाना क्षेत्रों में सक्रिय 57 गैंगों के कुल 162 अभियुक्तों को चिन्हित किया गया है,
कोतवाली रुड़की -6 , झबरेड़ा -7 , भगवानपुर – 13 ,बुग्गवाला -1 ,बहादराबाद -7 ,पथरी – 3 ,पिरान कलियर – 3 ,लक्सर – 7 ,रानीपुर – 4 , गंगनहर – 5 व मंगलौर – ३ शामिल है, जिसमे अधिकांश देहात शामिल है।

उन्होंने आगे बताया कि इन चिन्हित अभियुक्तों में से 67 आरोपियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है, जिसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके साथ ही जो व्यक्ति लगातार गोकशी एवं पशु क्रूरता जैसी घटनाओं में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। पुलिस इन आरोपियों को जिला बदर करने की तैयारी में भी जुटी है, जिससे जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

पुलिस ने साफ किया है कि बार-बार गोकशी या पशु क्रूरता में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों को भारी धनराशि के मुचलके से पाबंद किया जाएगा। यदि कोई आरोपी शर्तों का उल्लंघन करता है तो उसकी पाबंद धनराशि जब्त कर ली जाएगी। एसएसपी ने कहा कि इस अभियान के जरिए गोकशी और पशु क्रूरता जैसे अपराधों पर निर्णायक रोक लगाई जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी ने आमजन से भी अपील की है कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि गोकशी या पशु क्रूरता जैसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा अवैध पशु कटान या पशु क्रूरता की सूचना देने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी गतिविधि देखता है तो वह अपने नजदीकी थाना या गोवंश संरक्षण स्क्वाड को तुरंत सूचना दे सकता है, सूचना 112 डायल फ्री नंबर पर भी दे सकते है सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखे जाने का आश्वाशन दिया।

पुलिस के अनुसार कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed