हरिद्वार के रुड़की कोतवाली रोड क्षेत्र में फर्जी पहचान बनाकर जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को इस्लाम पुत्र हनीफ बताकर जमीन की रजिस्ट्री कराई थी, जबकि जांच में उसका असली नाम पिंकू उर्फ अजय कुमार सामने आया।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 दिसंबर 2024 को वादी संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सराय ज्वालापुर ने रणवीर और इस्लाम के खिलाफ कोतवाली रोड पर फर्जी रजिस्ट्री करने के आरोप में मुकदमा अपराध 420 के तहत दर्ज कराया था।
विवेचना के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले, जिससे पता चला कि जमीन बेचने वाला व्यक्ति असल में पिंकू उर्फ अजय कुमार है, जो फर्जी पहचान बनाकर धोखाधड़ी कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमे में धारा 419, 466, 468, 471 और 120-बी की बढ़ोतरी की।
रुड़की पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद दिनांक 21 मार्च 2026 को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक साक्ष्यों के साथ माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
इस अभियान में कोतवाली रुड़की पुलिस टीम के वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी,कांस्टेबल अनिल चौहान, कांस्टेबल राजेश देवरानी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *