हरिद्वार क्षेत्र में आज बृहस्पतिवार दिनाक 19 मार्च हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आज मनसा देवी व चंडी देवी मंदिरो में श्रद्लुओं की भरी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्त माता की जयकारो के साथ हरिद्वार के अन्य मंदिरो में भी दर्शन के लिए कतरो में खड़े नजर आये। हर कोई माँ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने को उत्साहित नजर आ रहा है।

चैत्र नवरात्रे के पहले दिन विशेष पूजन व आरती का आयोजन किया गया। मंदिर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और वयवस्था के लिए अतिरिक्त इंतजाम किये गएहै। ताकि दूर -दर्ज से आने वाले श्रद्लुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। रोपवे व पैदल मार्ग दोनों पर श्रद्लुओं की आवाजाही लगातार बानी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार ,नवरात्रों के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे सुरक्षा एवं व्यवस्था दोनों सुनिश्चित की जा सके। प्रमुख मंदिर मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

भक्तों की संख्या को देखते हुए कतारों को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए लगातार मार्गदर्शन कर रहे हैं।

हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित मार्गों का पालन करें एवं धैर्य बनाए रखें, ताकि सभी को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *