हरिद्वार के थाना कनखल की पुलिस द्वारा चल रहे वारंटियो के विरुद्ध अभियान की ताबडतोड धर पकड़ लगातार जारी है जिसमें न्यायालय के आदेशानुसार 01 महिला वारण्टी को पकडा गया है। न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो को शत प्रतिशत कोर्ट में पेश किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर जनपद हरिद्वार द्वारा अभियान चलाने हेतु आदेशित किया गया है ।
उपरोक्त आदेश का अनुपालन करते हुए न्यायालय द्वारा जारी वारण्टों की कोर्ट में पेश करने के आदेश हेतु थाना कनखल पुलिस द्वारा 01 महिला (निवासी ग्राम अजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार।) वारण्टी को पकड कोर्ट में पेश किया गया है।
कनखल की इस पुलिस टीम में उ0नि0 सुधांशु कौशिक,म0कानि0 सुमन राणा व हो0गा0 मधु सैनी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed