उत्तराखंड के हल्द्वानी में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लीजेंड्स क्रिकेट लीग का हिस्सा बनने पहुंचे कई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों को मैदान में कैद किया गया क्रिकेटरों में हाशिम अमला समेत श्रीलंका के दिलशान मुनावीरा समेत कई क्रिकेट दिग्गज शामिल थे स्टेडियम में अचानक हुए घटनाक्रम से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई

दरअसल सोमवार को गौलापार में सदर्न सुपर स्टार्स और इंडिया कैप्टैन्स के बीच हुए मुकाबले के बाद बवाल हो गया बाउंसरों ने तीन दिन का बकाया भुगतान नहीं होने पर मुख्य गेट में ताला लगा दिया इससे लीग में शिरकत करने आए कई खिलाडी स्टेडियम के भीतर बसों में आधे तक घंटे फंसे रहे आयोजकों की और से दो घंटे भुगतान होने के आश्वासन पर गेट खोला गया इस दौरान बाउंसरों ने विरोध भी जताया

लीजेंड्स क्रिकेट लीग के को-फाउंडर रमन रहेजा ने बताया की भुगतान संबंधी कार्यो को देखने वाले मुख्य सुरक्षा अधिकारी सोमवार को हल्द्वानी से बाहर थे इस वजह से भुगतान को लेकर दिक्कत आई सभी का भुगतान किया जाएगा किसी की घबराने की आवश्कता नहीं है श्री हंस सिक्योरिटी एजेंसी दिल्ली के सुपरवाइजर कुलदीप सिंह ने कहा की 82 बाउंसर 42 गार्ड का तीन दिन का भुगतान नहीं किया गया है इस वजह से मुख्य गेट बंद करना पड़ा कंपनी की और से दो घंटे में भुगतान का आश्वासन दिया गया है ऐसा नहीं होने पर मंगलवार को मैच नहीं होने दिए जाएंगे

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *