
हरिद्वार में ऑनलाइन शादी की बात तय होने पर वाराणसी की एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।आरोप है की, हरिद्वार क्षेत्र और मसूरी के अलग – अलग होटलो में ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाये। फिर बाद में शादी से माना कर दिया और विरोध करने पर धमकी दी। पीड़िता ने कोर्ट की मदद से शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार निवासी युवती ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र द्वारा बताया की 2020 में उसी मुलाकात शादी डॉट कॉम के माध्यम से आकाश चंद्रा निवासी नारायणपुर तरना शिवपुरी थाना कैंट जिला वाराणसी से हुए थी।
दोनों परिवारों ने मिलकर शादी की बात तय की। आरोप है की, आकाश चंद्रा इसके बाद युवती से मिलने लगा इस दौरान वह भूपतवाला के होटल ले गया और दुष्कर्म किया। युवती रोने लगी तो आकाश ने शादी होने वाली है ,कहकर भरोसा दिलाया। इसके बाद वह अन्य होटलो में ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मांग में सिन्दूर भरकर पत्नी बनाने का ड्रामा करते हुए शादी का झांसा देता रहा।
13 अक्टूबर 2021 को वह मसूरी होटल में ले गया और दुष्कर्म कर अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाई। अप्रैल 2025 में आरोपित आकाश चंद्रा ने फ़ोन पर बताया की परिवार वालो ने उसका रिश्ता कही और तय कर दिया है। विरोध जताने पर आरोपित ने गाली – गलौच करते हुए धमकी दी। आरोप है की इसके बाद जून 2025 में आकाश हरिद्वार आया और फिर से शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए कहने लगा तो पीड़िता ने माना कर दिया तब फिर से वह उसको फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर चला गया।
पुलिस में सुनवाई न होने के कारण पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया की कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी।