उत्तराखंड : उत्तराखंड के जिलों में आज शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके, क्षेत्र में फैली दहशत

उत्तराखंड के पर्वतीय जिले में शुक्रवार सुबह एक बार फिर धरती के हिलने से लोगों में दहशत फैल गई। बागेश्वर जिले और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 7:48 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी और जिले की किसी भी तहसील या गांव से अब तक किसी तरह की क्षति की रिपोर्ट नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *