उत्तराखंड ऋषिकेश : युवक ने घर में घुसकर महिला को गोली मार हत्या की

ऋषिकेश में शनिवार देर शाम एक युवक ने घर में घुसकर AIMS हॉस्पिटल में कार्यरत महिला को गोली मार हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। दोनों ही तलाकशुदा थे। इसकी आलावा 35 लाख की जमीन बेचीं थी , जब घर नहीं मिला तो युवक ने प्रीति की सीने में गोली मार दी।
वारदात से पहले युवक ने महिला के पिताजी को फ़ोन किया था और कहा की – ” तुम्हारी बेटी मेरी बात नहीं मान रही है , उसे समझा लो, वरना ठीक नहीं होगा ” पिता ने बताया की युवक मेरी बेटी पर अनावश्यक रूप से शादी का दबाव बना रहा था , जबकि मेरी बेटी उससे शादी नहीं करना चाहती थी।

इस घटना से पुरे इलाके में दहशत फैल गयी। आसपास की लोगो का कहना है की देर शाम जब गोली की आवाज पर लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो महिला लहुलुहान फर्श पर पड़ी थी , उन्होंने पुलिस को सुचना दी। सुचना मिलते ही सीओ ,एसपी मौके पर पहुंचे तथा महिला को एम्बुलेंस से AIMS हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहा डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक , घटना शिवजी नगर क्षेत्र की गली नंबर 16 की है मृतका की पहचान 32 वर्षीय प्रीति रावत के रूप में हुई जो AIMS हॉस्पिटल में ओउटसोरसिंग के तौर पर अटैंडैंट का काम करती थी वह मूल रूप से यमकेश्वर क्षत्रे की निवासी बताये जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *