हरिद्वार, 03 सितंबर 2026।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार के अंतर्गत लक्सर और नारसन ब्लॉक में ब्लॉक प्रतिनिधि के एक-एक रिक्त पद पर मानदेय के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड के मूल निवासी एवं संबंधित ब्लॉक क्षेत्र के पात्र पूर्व सैनिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) डॉ. सरिता पंवार ने बताया कि लक्सर एवं नारसन ब्लॉक में ब्लॉक प्रतिनिधि के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए इच्छुक पूर्व सैनिक सूचना प्रकाशित होने की तिथि से सात कार्य दिवसों के भीतर अपना आवेदन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार में जमा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी का चिकित्सकीय वर्ग शेप-1 (SHAPE-1) होना तथा उसका चरित्र एक्सेम्प्लरी (Exemplary) होना अनिवार्य है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की ओर से पात्र पूर्व सैनिकों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है। पद से संबंधित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक शर्तों की विस्तृत जानकारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!