हरिद्वार बुधवार दिनांक 15 अप्रैल 2026 ।

अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा आशना सैनी ने परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। आशना, अनिल सैनी की पुत्री निवासी गोविंदपुर, रानीपुर मोड़, हरिद्वार की निवासी हैं।

आशना की इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने आशना की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

परिजनों का कहना है कि आशना शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही हैं और उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!