देहरादून/हरिद्वार,5नवंबर ।
हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के परिवार से एक दुःखद खबर सामने आई है। उनके बड़े भाई आदरणीय श्री बृजमोहन सिंह रावत जी का आज प्रातः निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज प्रातः 10:30 बजे देहरादून स्थित डिफेंस कॉलोनी से हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! 🙏
MH7 News | हरिद्वार